अभी-अभीदेशब्रेकिंग

देश में आज से बढ़ेगा सर्दी का सितम, छाएगा कोहरा, पांच जनवरी तक शीत लहर का यलो अलर्ट, सुबह का AQI 369

नई दिल्ली : दिन में खिली धूप व नम हवा के प्रभाव से शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से देर शाम मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आया। आशंका है कि शनिवार से एक बार फिर सर्दी का सिमम बढ़ेगा और कोहरा छाएगा और हवा की सेहत बिगड़ेगी। दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज सुबह 369 एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

रायपुर में निगम घेराव के दौरान DSP से मारपीट….बीजेपी के 100 नेताओं पर FIR

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इससे दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और ठंड से राहत मिली। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुजरात में भीषण हादसा : बस और कार की टक्कर में नौ की मौत, कई घायल

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। दो जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जो पांच जनवरी तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

सीएम बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू

वहीं, विभाग ने शनिवार से पांच जनवरी तक शीतलहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में देखने को मिलेगा। विभाग ने दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक दर्ज होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button