अभी-अभीब्रेकिंगव्यापार

दक्षिण कोरिया में हैलोवीन के दौरान मचा भगदड़, 149 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल

सियोल : दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के एक संकरी गली में घुसने के प्रयास के दौरान उसमें कुचलकर कम से कम 149 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 150 से अधिक लोगों के घायल होने की भी खबर है. यह जानकारी योनहाप समाचार एजेंसी के हवाले से मिल रही है.

सियोल के योंगसेन दमकल विभाग के प्रमुख चोई सेओन-बिओम ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

दमकल विभाग के प्रमुख ने बताया कि 74 शवों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि 46 शवों को अभी सड़कों पर ही रखा गया है. उन्होंने बताया कि उन्हें पास के जिम में रखा जा रहा है ताकि उनकी पहचान की जा सके.

जानिए कैसे हुआ हादसा

दरअसल मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि सियोल के प्रमुख पार्टी स्पॉट हैमिल्टन होटल की ओर जा रहे लोगों की भीड़ एक संकरी गली में घुस गई और इसी दौरान भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई और भीड़ में कुचलकर लोग हताहत हो गए.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इटावोन की सड़कों पर दर्जनों लोगों को सीपीआर दिया जा रहा है जबकि कई अन्य को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों के लिए त्वरित उपचार सुनिश्चित करने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button