अभी-अभीछत्तीसगढ़ब्रेकिंग

छुरिया नगर पंचायत मे अध्यक्ष व पीआईसी सदस्यों के कार्यो से नगर मे आक्रोश?

अकील मेमन

छुरिया ;- नगर पंचायत छुरिया मे लगातार दूसरे बार नगरअध्यक्ष सत्ता दल से बना है। पहले कार्यकाल मे प्रदेश मे भाजपा सरकार था तब अध्यक्षो को वित्तीय पावर नही था बाद मे छत्तीसगढ़ मे काग्रेंस की सरकार बनी तब नगर अध्यक्षो को वित्तीय पावर दे दिया गया बताते है उसके प्रदेश मे एक छुरिया नगर पंचायत है जहां इस पावर का बेजा स्तेमाल किया गया है। आम चर्चा है ।छुरिया नगर अध्यक्ष के दूसरे कार्यकाल विवादों से भरा रहा पर दर परत सिर्फ गड़बड़ी भरा पड़ा रहा अब तक कार्यकाल।

जानकारी के मुताबिक हाल ही मे राज्य परिवर्तित योजना के तहत शास से 19 लाख पुष्प वाटिका के निर्माण के लिए प्राप्त हुआ था जीसे नगर के अन्दर आम लोगों के लिए पुष्प वाटिका का निर्माण कराने का प्रवाधान है। छत्तीसगढ़ शासन ने हाल ही मे एक कानून पास कर 20 लाख तक के कार्य का स्वीकृति करने का अधिकार नगर अध्यक्ष पीआईसी के सदस्यों दिया गया है।

सूत्रो से खबर है एक वर्ष पूर्व तत्कालीन सीएमओ हेमन्त वर्मा संब इंजीनियर नगर अध्यक्ष पीआईसी के सदस्यों द्वारा एक मिटीग कर नगर के जनता के लिए जिस वाटिका को नगर मे सार्वजनिक स्थल पर बनना था उसे नियम से हटकर सरकारी कार्यलय नगर पंचायत परिसर मे निर्माण कराने का प्रस्ताव पास कर लियाऔरआननफन मे टेन्डर जारी कर ठेकेदार से कार्य चालू करवा दिया गया लगभग एक वर्ष होते आ रहा है ठेकेदार को 4. लाख रूपया पहला किस्त व 3 लाख रूपया दूसरा किस्म भी जारी करने का खबर है।वर्तमान मे कार्य स्थल पर महज घास व मिट्टी डालकर लाखो रूपया भूगतान करा दिया गया है।

अध्यक्ष व पार्षदों नगर विकास छोड़ सरकारी राशि कर रहे है दूरउपयोग?

नगर के वरिष्ठजनो का आरोप है क्या नगर की जनता सत्ता दल से नगरअध्यक्ष व सदस्यों को नगर के विकास के लिए चुनकर कर भेजा है। वर्तमान मे नगर विकास से भटक कर स्वयं के विकास के लिए सिर्फ सरकारी राशि को आनाप सनाप कार्य के लिए स्टीमेट बनाकर स्वीकृति जारी कर बेवजह के कार्यों पर खर्च किया जा रहा है। क्या इन्हें शासन के पैसों पर गड़बड़ी करने के लिए चुना है।

करोड़ों के लागत से हुए निर्माण कार्य नगर पंचायत के लिए बोझ

छुरिया नगर मे सत्ता दल के अध्यक्षीय कार्यकाल मे मुख्यमंत्री स्वलम्बन योजना का व्यसायिक परिसर 1.20लाख का निर्माण ,अग्रवाल पम्प से शितला मंदीर जनपद कार्यलय तक लगभग 1 करोड़ का रोड डिवाइडर निर्माण,करोनो काल मे लाखो का राशन खरिदी मे गड़बड़ी,नगर मे विभीन्न वार्डों मे नाली व सीसीरोड भवन कलामंच निर्माण करोड़ों के कार्य मे हर जगह ,बड़े पैमाने मे गड़बड़ी व कमीशनखोरी का आरोप है।वर्तमान मे नगर पंचायत मे चारो ओर सिर्फ कमीशन खोरी व गड़बड़ी का एक ही चर्चा है। जिसके चलते आम लोगो के बीच शासन प्रसासन का छवि धूमिल हुआ है। वहीं जवाबदारअधिकारी व जनप्रतिनिधि मामलो पर जाँच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही कराने का माँग करने के बजाए चुप्पी साधे हुए है जो नगर मे चर्चा का विषय है।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज यादव छुरिया

नं पंचायत मे पुष्प वाटिका नगर मे सार्वजनिक स्थल पर होना था नगर पंचायत परिसर पर वाटिका निर्माण गलत है।

सासद प्रतिनिधि भाजपा नेता सुरेंद्र सिह भाटिया (रोमी)

नगर अध्यक्ष व पार्षद नगर को गर्त मे झोक रहे है।इनके मनमानी व कमीशनखोरी का चरम सिमा पार कर चुका है।इनके गलत निर्णय का विरोध होगा जरूरत पड़ा तो नगर मे इनके खिलाफ जनअन्दोलन भी खड़ा किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button